हमारे बारे में विस्तार से जानें

हमारे बारे में

वैदिक पूजन ऑनलाइन एक विश्वसनीय और अनुभवी वैदिक पूजा-पाठ सेवा है, जो पिछले 37+ वर्षों से धार्मिक एवं आध्यात्मिक पूजा-पाठ, जाप एवं अनुष्ठानों की सेवाएँ प्रदान कर रही है। हमारा उद्देश्य भक्तों तक शुद्ध, विधि-विधान के अनुसार और परंपरागत वैदिक पूजा पहुँचाना है।

हमारी प्रत्येक पूजा पूर्ण श्रद्धा, नियम और वैदिक शास्त्रों के अनुसार अनुभवी एवं योग्य पंडित जी द्वारा संपन्न कराई जाती है। हर पूजा में मंत्रोच्चारण, पूजा-सामग्री और विधि का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि भक्तों को पूर्ण आध्यात्मिक लाभ प्राप्त हो सके।

वैदिक पूजन ऑनलाइन के माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन या आवश्यकता अनुसार ऑफलाइन दोनों प्रकार की पूजा सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। हमारी सेवाएँ व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार भी उपलब्ध हैं, जिससे हर भक्त की आस्था और उद्देश्य के अनुरूप पूजा कराई जा सके।

Our Services

महामृत्युंजय जप

जीवन की बाधाओं, रोगों और भय को दूर करने तथा सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए किया जाता है। महामृत्युंजय जप से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह पूजा नकारात्मक विचारों और ऊर्जाओं को नष्ट कर देती है जिससे मन और आत्मा को शांति मिलती है।

गृह वास्तु पूजन

यह पूजा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और सुख, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए की जाती है। इस पूजा से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है जिससे घर में धन-दौलत, सुख और खुशहाली आती है।

दुर्गा पाठ

दुर्गा पाठ से मनोकामनाओं की पूर्ति,साहस और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त एवं बड़े संकट का निवारण होता है जिससे धन,यश, नौकरी, भूमि व वाहन आदि मनोकामनाएं पूरी होती है।

नवग्रह शांति पूजा

जीवन में नकारात्मक प्रभावों का शमन होता है साथ ही व्यक्तिगत और व्यावसायिक सम्बन्धों में सामंजस्य स्थापित होता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और सफलता एवं उन्नति करता है ।

यज्ञोपवीत संस्कार

यज्ञोपवीत संस्कार हिंदू परंपरा का पवित्र संस्कार है, जिसमें बालक को वेद अध्ययन, आत्मसंयम, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन के पथ पर प्रवेश कराया जाता है, गुरु मार्गदर्शन में धर्म और कर्तव्य का बोध कराया जाता है।

मूल शान्ति

ज्योतिषशास्त्र में मूल नक्षत्र में जन्म लेने वाले को बेहतर भविष्य बनाने और उनके अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए मूल शांति की जाती है । ज्योतिष शास्त्र में मूल नक्षत्र को अशुभ माना जाता है । मूल नक्षत्र का सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव होता है ।

पितृ शान्ति पूजा

पितृ शान्ति पूजा से पितरों की आत्मा को शान्ति मिलती है। यह पूजा पितृ दोष निवारण, पारिवारिक सुख-समृद्धि, कष्टों की शांति और वंश की उन्नति हेतु विधि-विधान से कराई जाती है।

शान्ति पूजा

शान्ति पूजा मानसिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक सुख-समृद्धि हेतु की जाती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर जीवन में शांति, सकारात्मकता और संतुलन आता है।

नारायण बलि शान्ति पूजा

नारायण बलि शान्ति पूजा एक पवित्र वैदिक कर्मकांड है, जो पितृ दोष, अकाल मृत्यु शांति और पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति हेतु किया जाता है श्रद्धापूर्वक विधि विशेष रूप किया जाता है।

गया श्राद्ध

गया श्राद्ध पितरों की शान्ति, मोक्ष और कृपा हेतु की जाने वाली पावन वैदिक परंपरा है, जो जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करती है।

Our Gallery

धर्म नगरी काशी के विश्वनाथ गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययन के साथ – साथ श्रेष्ठ गुरुजनों का आशीर्वाद एवं परम पूज्य पिता जी का स्नेह व सानिध्य प्राप्त होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य जी बचपन से ही गुरुकुलों में रहकर धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे। आज आचार्य जी के पास 37 सालों से अधिक का अनुभव है।

Quick Contact

© Copyright 2026 Vaidik Pujan Online | Powered by : Max Multisoft